फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिसकी हुई शिकायत, उसी से करा दी जांच

जिसकी हुई शिकायत, उसी से करा दी जांच

Mon, 19 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिसकी हुई शिकायत, उसी से करा दी जांच
ज्ञानपुर। सुनने में थोड़ी अटपटी लगेगी लेकिन मामला सोलह आने सच है। जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत हुई उसी से अफसरों ने जांच करा दी। मामला सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय के कनिष्ठ सहायक से जुड़ा है। कर्मचारी ने सीएम से मिलकर विभागीय अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दो साल का वेतन जान-बूझकर न देने का आरोप लगाया था। इस मामले में सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव कल्याण ने पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय के कनिष्ठ सहायक कमला सिंह ने मुख्यमंत्री दफ्तर जाकर शिकायत किया था। जिसमें एक जनवरी 2009 से 31 जुलाई 2016 तक एरियर न देने, एक जुलाई 2014 से 22 जुलाई 2015, 17 मार्च 16 से 17 मई 2016 और 15 अगस्त 2016 से 31 मई 2017 तक वेतन न देने और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीएम ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण को जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा था। प्रमुख सचिव ने पत्र भेजकर मामले की जांच कराने के लिए कहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानपुर प्रवरशील बरनवाल ने सैनिक पुनर्वास एवं कल्याण अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। पीड़ित कर्मचारी ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से करानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिससे उसे न्याय मिलना मुश्किल है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कर्नल सुनील चौधरी ने कहा कि संबंधित कर्मचारी ने बिना सूचना कार्यालय नहीं आया, जिसके चलते वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed