फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   76 won the battle with Corona, 28 new infected were found

76 ने जीती कोरोना से जंग, 28 नए संक्रमित मिले

Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
76 won the battle with Corona, 28 new infected were found
कालीन नगरी में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि रफ्तार धीमी जरूर हुई है। रविवार को आई रिपोर्ट में 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 76 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। संक्रमितों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या 207 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण साल के शुरूआत से ही संक्रमित मिलने लगे थे। पांच से छह माह बाद अचानक कोरोना के मरीज बढ़े तो आम जन की मुश्किलें बढ़ गईं। पहली और दूसरी लहर की अपेक्षा अबकी बार संक्रमित होने वाले अधिक गंभीर नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट में 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें डीघ में छह, औराई में सात, भदोही में चार, सुरियावां में पांच, अभोली में चार और ज्ञानपुर में दो मरीज मिले हैं। मरीजों में आठ महिलाएं व दो किशोर सहित अन्य शामिल हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अलग-अलग केंद्रों पर कुल 1946 संदिग्ध लोगों की कोविड जांच हुई। जिसमें 28 पॉजिटिव और 1918 की रिपार्ट निगेटिव आई। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि पहली व दूसरी डोज अवश्य लें। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed