फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   7,407 patients with infectious diseases and 5,919 with malaria were detected

Bhadohi News: संक्रमित बीमारी के 7407 मरीज मिले, मलेरिया के 5919

Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
7,407 patients with infectious diseases and 5,919 with malaria were detected
ज्ञानपुर। जिले में एक माह 10 दिन तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान का समापन 10 अगस्त को हुआ है। अभियान में कुल 7407 संक्रमित बीमारी के लक्षण मिले। जिन्हें जांच कर दवा दी गई। मरीजों में केवल लक्षण मिले थे, बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में 30 दिवसीय अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलाया गया। शासन के निर्देश पर समापन की तिथि 10 दिन का बढ़ा कर 10 अगस्त कर दिया गया था। इस दौरान गांव-गांव, मुहल्ला, बस्तियों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इनमें सिर्फ बीमारी के लक्षण मिले थे। हालांकि पहले की अपेक्षा मरीजों का ग्राफ कम हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 7407 संक्रमित मरीज मिले। जिनमें सबसे ज्यादा 5919 मरीज मलेरिया के हैं। इसके अलावा डेंगू के 695, टाइफाइड के 345, इंफ्लूजा के 40 सहित अन्य संचारी रोगों के 7407 मरीज मिले। सभी मरीजों को सूचीबद्ध कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराई गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सात बीमारी पर फोकस
अभियान के दौरान हेपेटाइटिस बी के 154 मरीज मिले हैं। वहीं, हेपेटाइटिस सी के 123 मामले दर्ज हुए हैं। चिकनगुनिया के 100 मामले सामने आए हैं। इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई)/एसएआरआई के 40 मरीज पाए गए हैं। फाइलेरिया के 21, कोविड के चार मामले सामने आए हैं। टीबी के तीन और कुष्ठ रोग और लेप्टोस्पायरोसिस के एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

इन बीमारियों में सामान्य लक्षण ये होते हैं:
- तेज बुखार आना
- खासी आना
- जोड़ों में दर्द होना
- शरीर के मांस पेशियों में दर्द होना
- जी मिचलाना
साथ ही लोगों को साफ-सफाई, जलभराव न होने देने और पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मलेरिया के मरीज सबसे ज्यादा मिले हैं। अभियान भले ही खत्म हो गया है, लेकिन विभाग की निगरानी अभी भी जारी है। -- डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article