{"_id":"68b88b7be430a7824d00c9f4","slug":"73-lakhs-flowed-into-drains-24-demolished-in-one-year-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-131267-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नालियों में बहे 73 लाख, एक साल में 24 ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नालियों में बहे 73 लाख, एक साल में 24 ध्वस्त
विज्ञापन
गोपीगंज नगर पालिका में टूटी नाली। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के सात निकाय क्षेत्रों में हर साल छोटी बड़ी नालियों की मरम्मत के नाम पर मोटी रकम खर्च की जाती है। बीते साल करीब 73 लाख रुपये नाली की मरम्मत के नाम पर खर्च किए गए। फिर भी 24 नालियां ध्वस्त हो गईं हैं। कहीं टूटी तो कहीं खुली नाली हादसे को दावत दे रही है।
जिले के नगर निकायों के 116 वार्डों में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। पड़ताल की गई तो सात नगर निकायों की 24 नालियां ध्वस्त मिलीं। इन नालियों से गली, मोहल्लों का पानी निकलता है। निकायों में 15वें वित्त आयोग के बजट से टूटी नालियों काे दुरुस्त कराया जाता है। जिले में भदोही व गोपीगंज नगर पालिकाएं और ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नई बाजार एवं सुरियावां नगर पंचायतें हैं। सातों निकायों में कुल 116 वार्ड हैं। निकाय प्रशासन से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो सभी में कुल 434 छोटी-बड़ी नालियां हैं। बुधवार को निकायों में छोटी-बड़ी 100 नालियों की पड़ताल की गई तो इनमें से 24 नालियां टूटी-फूटी और क्षतिग्रस्त मिलीं। किसी की पटिया नहीं रही, तो कहीं खुली नाली और कहीं नाली चोक मिली। इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखा। आवागमन में राहगीरों को दिक्कतें हुईं। गोपीगंज के अंजही मोहाल में महीनों से नाली खुली पड़ी है। यही हाल सुरियावां के रामबाग के पश्चिम तरफ जानी वाली पुरानी नाली का है। नई बाजार के ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि नाली टूटने पर त्वरित मरम्मत कराई जाती है। भदोही नपा के ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि शहर में कुल 28 वार्ड हैं। जल निकासी व्यवस्था पर पिछले वित्त वर्ष में ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें से तकरीबन 30 लाख रुपये मरम्मत कार्य पर खर्च हुए होंगे।