फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिले के बाहर का नहीं होना चाहिए लोक सभा उम्मीदवार

जिले के बाहर का नहीं होना चाहिए लोक सभा उम्मीदवार

Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के बाहर का नहीं होना चाहिए लोक सभा उम्मीदवार

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में जनता का प्रत्याशी कैसा हो, इस पर शनिवार को जिले के चिकित्सकों ने कहा कि जमीन से जुड़ा हुआ नेता ही जिले की जनता का समुचित प्रतिनिधित्व कर सकता है। स्वास्थ्य सहूलियतों के मोर्चे पर जूझ रहे भदोही जिले में भी बनारस और प्रयागराज जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार है। इस तरफ संजीदगी से सोचने वाले जिले के लोगों के लिए बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। इसके लिए जिले को विकास करने वाला और भ्रष्टाचार से मुक्त ईमानदार छवि के प्रत्याशी की जरूरत है।
अमर उजाला से बातचीत में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि संसद सदस्य शिक्षित और समझदार होना चाहिए। ताकि वह जनता की समस्याओं को समझ सके। महिला समाज के उत्थान की सोच रखता हो और जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उसकी प्राथमिकता में हो।
विज्ञापन

डॉ. जी लाल ने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर जनता को मुहैया कराने वाले को चयन में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जाति धर्म से ऊपर उठ कर सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को मजबूत करने वाले जनप्रतिनिधि की क्षेत्र को आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कहते हैं कि हर सरकार की प्राथमिकता युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार की होनी चाहिए। जिले में आयुष्मान जैसी सफल और बेहतर योजना की जरूरत है। इलाहाबाद और वाराणसी की तरह जिले को लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।
डॉ. विनोद शंकर दूबे ने कहा लोकसभा उम्मीदवार अपने जिले का होना चाहिए। ताकि वह जनसमस्याओं को बखूबी समझते हुए जिले के विकास का खाका खींच सके। साथ ही हमारा नेता जुझारू होना चाहिए।

चिकित्सकों ने जाति धर्म और बिना किसी लालच में आए जिले के लोगों से मतदान करने की अपील की। कहा यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें शामिल होकर एक ईमानदार और सशक्त सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed