{"_id":"5c8d4083bdec2239135eb0da","slug":"71552760963-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में ज्ञानपुर स्पोर्टिंग क्लब ने 4-1 से जीत दर्ज कर विजेता बनी।
टूर्नामेंट का शुभारंभ आयोजक एवं फिल्म निर्देशक कृष्णा मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आइडियल स्पोर्टिंग क्लब लखनो, बालीपुर स्पोर्टिंग क्लब, मीम क्लब भुड़की, सेंट मैरीज, पुरानी बाजार और ज्ञानपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीमें एक दूसरे से भिड़ी। फाइनल में भुड़की को हराकर ज्ञानपुर स्पोर्टिंग क्लब विजेता बना। महोत्सव के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मुकुल त्रिपाठी और अभिषेक दूबे ने रेफरी की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में मनोज उपाध्याय, दिनेश पाल, सूर्यकंत मौर्य, अरविंद यादव रहे। इस मौके पर आरसी त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।