{"_id":"5c8beb40bdec2213f754e742","slug":"71552673600-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहा डाकघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर क्षेत्र में संचालित मुख्य डाकघर भवन इन दिनों अतिक्रमण का दंश झेल रहा है। बार-बार नगर एवं पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी बेलगाम हो चुके दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई न हो पाना विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहा है।
ज्ञानपुर डाकघर मुख्यालय से संबद्ध होने से पत्र व्यवहार करने वालों के साथ-साथ डाक टिकट, रेलवे आरक्षण टिकट, रजिस्ट्री, जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, लिफाफा, रसीदी टिकट, पोस्टल आर्डर जैसे जरुरी कार्यों के लिए लोग पहुंचते है। उसी बीच ठेले और खोमचे पर दुकान सजाकर दुकानदारों की ओर से मुख्य भवन परिसर को अतिक्रमित किया गया है। इतना ही टोकाटकी करने पर मारपीट की भी नौबत खड़ी हो जाती है। उप डाकपाल रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण से मुक्ति पाने के लिए विभागीय और जिला प्रशासन स्तर पर अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।