{"_id":"5c8aa448bdec2214720fa5ea","slug":"71552589896-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही तहसील में प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही तहसील में प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही/औराई। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के क्रम में जिला प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसील भदोही और औराई के सभागार में मास्टर ट्रेनरों ने कानूनगो, लेखपालों और अमीनों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं राकेश कुमार सिंह ने लोगों को बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि सभी कर्मी चुनावी प्रक्रिया को भलिभांति समझ लें ताकि कोई व्यवधान न हो।
भदोही तहसील में मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने कर्मियों के समक्ष ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें संपूर्ण कार्यप्रभाली के बारे में विधिवत बताया गया। उपस्थित कर्मियों ने ईवीएम मशीन में मतदान से लेकर वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझा। जयकेश त्रिपाठी ने कर्मियों से कहा कि जो बातें स्पष्ट न हों उन्हें बार बार पूछ कर समझ लें, क्योंकि मतदान आपको ही संपन्न कराना है। सत्येंद्र कुमार, कामेश्वर मिश्रा, रामा गिरी, शिवमोहन, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र नाथ सिंह, लालमणि, रवींद्र श्रीवास्तव, अखिलेश्वर मिश्र, रुचि, संगीता गुप्ता, राजेश सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। इसके बाद औराई तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां भी कानून गो, अमीनों और लेखपालों को चुनाव ड्यूटी से संबंधित तकनीकी चीजें समझाई गई। मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि मतदान के दौरान गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इसलिए हर प्रक्रिया को बारीकी से समझें।
रहे।