{"_id":"5c0576fdbdec2241a004aeda","slug":"71543862013-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.29 लाख से नाली और इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.29 लाख से नाली और इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के कटरा बाजार वार्ड की जलनिकासी समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने 17.29 लाख की लागत से अंडर ग्राउंड नाली और इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। पूजन अर्चन के साथ फावड़ा चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पालिका द्वारा गत एक वर्ष के कार्यकाल में दर्जनों लंबित कार्यों को पूरा कराने के साथ कई वार्डों को आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की गई है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से और बेहतर कार्य होंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य में जनता से सहयोग अपेक्षित है। कहा कि जलनिकासी व्यवस्था दूर करने के लिए दूसरी योजनाओं पर काम हो रहा है। बोर्ड गठन को एक वर्ष पूरा होने को है। विरासत में मिली समस्याओं को दूर किया जा रहा है। पहले वर्ष में जो काम हुआ है, वह बीते दो वर्ष के बराबर है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में भेदभाव नहीं होंगे। सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि वार्ड के लोहराना गली के राधेश्याम विश्वकर्मा के मकान से छेदी स्वर्णकार के मकान तक मार्ग की स्थिति दयनीय हो चुकी थी। पालिका ने अंडर ग्राउंड नाली के साथ साथ मार्ग पर ईंटें बिछाने की मंजूरी दी है। शिलान्यास के लिए पहुंचे पालिकाध्यक्ष का लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, दीपू विश्वकर्मा, भगौती जायसवाल, भरत जायसवाल, अमित जायसवाल आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।