{"_id":"5c02d928bdec22419f5c230e","slug":"71543690536-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पद रिक्त, ठप पड़े विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पद रिक्त, ठप पड़े विकास कार्य
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईबाजार। ब्लाक के परगासपुर ग्रामसभा के प्रधान की बर्खास्तगी के बाद किसी को प्रधान का कार्यभार ग्रहण नहीं कराए जाने से गांव का विकास कार्य ठप हो गया है। ग्रामवासियों का कहना है पता नहीं ऐसा कब तक चलेगा। रिक्त होने के बाद जो नियम हो उसके अनुसार किसी को कार्यभार देकर विकास कार्य नहीं कराए गए तो गांव में समस्याओं का अंबार लग जाएगा। शनिवार को गांव पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार सिंह से तो लोगों ने अपनी बात उनके समक्ष रखी। जिस पर शीघ्र कुछ करने का आश्वासन दिया।
शनिवार को गांव के राजकीय हाईस्कूल पहुंचे ब्लाक प्रमुख से शिक्षकों ने बताया कि प्रधान को बर्खास्त हुए दो माह हो चुके हैं। तक से गांव में कोई गतिविधि नहीं हो रही है। सारे कार्य ठप हैं। समस्याओं का अंबार है। लोग किससे शिकायत करें यह भी नहीं मालूम। इससे विकास कार्य अवरुद्ध तो हैं ही ग्रामीणों का कोई काम नहीं हो पा रहे है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसी के चलते विद्यालय के अहाते का निर्माण रुका हुआ है। प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के किसी सदस्य को कार्यभार सौंपा जा सकता है लेकिन उसके लिए खुली बैठक कराना होगा। इसके लिए डीएम से वार्ता कर खुली बैठक करा कर ग्राम प्रधान का कार्यभार देकर कार्य संपन्न कराने की मांग करने का आश्वासन दिया।