{"_id":"5c0029a6bdec2241af665afc","slug":"71543514534-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की मासिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की मासिक बैठक
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। सीएएफ के जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सहयोग लेकर अपना विकास कर रही है। इसके चलते जनता को विकास कार्यों के लिए उठ खड़े हो ना होगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता सुख में विकास कार्य भूल गई है। किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं और भाजपा के नेता लच्छेदार वादों में फंसे हुए हैं। धरातल पर कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। बैठक में गोपीगंज मदनपुर के जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा और उनके परिजनों को नौकरी और 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने की वकालत की गई। इसके लिए तीन दिसंबर को डीएम को पत्र देकर नौ दिसंबर तक का समय दिया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर 10 दिसंबर को मुख्यालय पर धरना देंगे। बैठक में मतदाता सूची को हर हाल में 30 नवंबर तक दुरुस्त करा लिए जाने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जो लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगन से काम कर रहे हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, उमेश बिंद, कन्हैया लाल मौर्य, मुख्तार हाशमी, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू, लालचंद पाल, कल्लू सिंह, मंज लाल विश्वकर्मा, डॉ. सूर्यमणि यादव, जमील अहमद, संतोष यादव, दीनानाथ यादव, लालचंद, हृदय नारायण प्रजापति, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, श्याम लाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन