फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीएमओ कार्यालय पर युंका का धरना

सीएमओ कार्यालय पर युंका का धरना

Wed, 28 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर युंका का धरना

विज्ञापन

ज्ञानपुर। स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली और भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर सीएमओ को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि 15 दिनों में स्थिति नहीं सुधरने पर व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा शासन और प्रशासन की उदासीनता से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत ठीक नहीं है। भ्रष्टाचार और मनमानी से आम लोगों को जरूरी दवा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ साल से एक्सरे मशीन लगी है, लेकिन विशेषज्ञ के नहीं होने से वह शोपीस बनी है। इससे आम जनता को एक्सरे से जुड़ी सुविधा के लिए बाहर एक्सरे कराने पड़ रहे है। आयुर्वेद अस्पताल का भवन जर्जर अवस्था में है, जिसका सुधार नहीं किया गया। जल्द से जल्द भवन का जीर्णोद्धार करा कर डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि 15 दिनों में सुधार नहीं होने पर बृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश यादव, नाजिम, दीनानाथ दूबे, समरजीत यादव, अभिषेक दुबे, रवि यादव, विभम शुक्ला, राहुल गुप्ता, रोहित उपाध्याय, अफसर हाशमी, मनोज गौतम, अजीत यादव, रितेश कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed