{"_id":"5ac7bf764f1c1bcd618b5fbf","slug":"71523040118-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में भाजपा को समझाएगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में भाजपा को समझाएगी जनता
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार नहीं तो सरकार नहीं के सत्याग्रह के तहत शुक्रवार को युवक कांग्रेस की ओर से विष्णूपुर गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया गया।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा पूरी तरह असफल हो चुकी है। जब भी देश शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करेगा, तब भाजपा के लोग इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कभी डाटा लीक की बात करेंगे, तो कभी धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जाएगा । अरविंद कुमार ने कहा कि देश की जनता पूरी तरह से भाजपा की नीतियों को समझ चुकी हैं। इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। नौजवान रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कभी एसएससी का पेपर लीक हो रहा है तो कभी सीबीएसई का पेपर लीक हो रहा है । 2019 में निश्चित रूप से जनता इनका जवाब देगी। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, राजबहादुर सिंह, मो. नाजिम, मनोज नारायण, राजेश यादव, संजय जायसवाल, राम रक्षा मौर्य, रवि यादव, शमशेर अली, राकेश यादव, मो. शरीफ, गुड्डू गौतम, प्रीतम कौशल, विवेक कुमार, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।