फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पोल में उतरा करेंट

पोल में उतरा करेंट

Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पोल में उतरा करेंट
विद्युत पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। वहीं बगल में खेल रहे तीन बच्चे बाल-बाल बच गए, जिसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पोल को आबादी से दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर बिंद बस्ती में शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे ओमप्रकाश बिंद के घर के सामने गड़े हुए बिजली के पोल में करेंट उतर गया। पोल पर ट्रांसफार्मर भी रखा गया है और 11 हजार वोल्ट की लाइन दौड़ाई गई है। करंट उतरने से पोल की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। वहीं पोल के आसपास खेल रहे सोनी (12) पुत्री राम सजीवन बिंद, आनंद (15) पुत्र महेंद्र प्रसाद बिंद, रीना (16) पुत्री ओमप्रकाश बिंद वहीं खेल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। अक्सर बच्चे खेलते समय पोल को छूू देते हैं। लेकिन, संयोग ही था कि घटना के समय वे इसे स्पर्श नहीं किए। घटना से नाराज भैंस मालिक ओमप्रकाश और ग्रामीणों ने गोपीगंज थाने में बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। साथ ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग की कि उक्त विद्युत पोल को बस्ती से दूर कर दिया जाए। कहा कि गांव में दौड़ाए गई एचटी लाइन के पोल और तार को दुरुस्त किया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर तार से पूर्व में भी दो बार करंट दौड़ चुका है और आग लग चुकी है। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी विद्युत विभाग के लापरवाह कर्मचारी समस्या समाधान नहीं करते। प्रदर्शन करने वालों में उमेश, मुकेश, दिलीप, बृजेश, विनोद यादव, आनंद, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed