फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सुल्तानापुर विकास द्वार का अध्यक्ष के किया लोकार्पण

सुल्तानापुर विकास द्वार का अध्यक्ष के किया लोकार्पण

Tue, 15 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानापुर विकास द्वार का अध्यक्ष के किया लोकार्पण
भदोही।
विज्ञापन

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य जी ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर गंभीर है। सभी को समान अवसर मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के अलावा शौचालय, आवास, शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना सरकार का पहला काम है। वे ब्लाक के ग्रामसभा सुल्तालानापुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वार का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता थोड़ा समय दे। भाजपा सरकार की गतिविधि पूर्व की सरकारों की तरह नीरस नहीं होगा। बल्कि क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा दो वर्ष के भीतर गांवों की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में ग्रामीण क्षेत्रों की घोर उपेक्षा हुई थी। असली आबादी गांवों में बसती है। ऐसा भाजपा मानती है। कहीं बिजली नहीं तो कहीं खड़ंजा नहीं। चलने के लिए सड़क नहीं। आज भी यदि लोग पगडंडी पर चल रहे हैं तो यह कैसी स्वतंत्रता है? उन्होंने कहा कि गांव का यह प्रवेशद्वार दिलों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की याद ताजा करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से गांव का नाम प. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व अध्यक्ष श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज पहुंचे, जहां कक्षा छह से आठ तक के 120 छात्रों को अपने हाथों से ड्रेस दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, विधायकगण रवींद्रनाथ त्रिपाठी और दीनानाथ भास्कर, आशीष सिंह, प्रह्लाद दास गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ओम सिंह, विनीत बरनवाल, अशोक जायसवाल, अरुण राय मुन्ना, कन्हैया लाल मिश्र, संतोष तिवारी, घनश्याम यादव, तहसीलदार सिंह, सपना दूबे, सत्यशील जायसवाल, संगीता खन्ना, प्रभात श्रीवास्तव, रविंद्र दूबे, श्याम नरायण सिंह, अनिल मिश्र, राम नरायण सिंह, अवनीश सिंह, महेंद्र गौड, अकबाल बहादुर सिंह, चतुर्भुज गुप्ता, पन्नालाल चौबे, अकरम अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed