फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महादेव को अर्पित किया बेलपत्र और मंदारमाला

महादेव को अर्पित किया बेलपत्र और मंदारमाला

Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
महादेव को अर्पित किया बेलपत्र और मंदारमाला
ज्ञानपुर (भदोही)। सावन के चौथे सोमवार को जिले का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन नजर आया। मंदिरों पर घंटे-घड़ियाल के नाद के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह शिवमय बन गया था। स्वयंभू सेमराधनाथ धाम और सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम समेत जिलेभर के विभिन्न शिवमंदिरों पर सोमवार को भोर से ही शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेमराधनाथ धाम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय मंदार माला, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

जैसे-जैसे सावन का महीना समापन की ओर बढ़ रहा, शिवभक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। सावन के चौथे सोमवार को जिले के हरिहरनाथ, सेमराधनाथ, बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ आदि शिवमंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र, धतूरा, मंदारमाला आदि अर्पित कर सुख-सौभाग्य की कामना की। सावन के सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद मंगल गाए। सेमराध और हरिहरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं को कतार में लगकर जलाभिषेक करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। हरिहरनाथ धाम पर भोर में चार बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला छह बजते-बजते तेज हो गया और पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गया। गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए क्षेत्र के शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े शिवधाम में जलाभिषेक के लिए कतार में खडे़ श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए जयकारा लगाते रहे। नगर के बाबा बडे़ शिव गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, कबूतरनाथ, जोगीबीर और अन्य शिव मंदिरों के साथ तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ, गंगेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में बडी़ संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। नगर और गांव बोलबम के नारों से गुंजायमान रहे। सावन के अंतिम सप्ताह में भजन-कीर्तन के साथ रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रमों का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन


कांवरियों ने किया जलाभिषेक
ज्ञानपुर। बोल बम का नारा है, बाबा तू ही सहारा है...नारे के साथ सोमवार को कांवरियों का रेला शिवधामों की ओर रवाना हुआ। कांधे पर सजी-धजी कांवरें और केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों का भक्तिभाव में लीन कांवरियों का एक के बाद एक झुंड निकलता रहा। गांव से लेकर नगरों तक की सड़कें कांवरियों से पटी नजर आईं। जीटी रोड कांवरियों की भीड़ के चलते केसरिया रंग में रंगा नजर आया। कांवरियों की सुरक्षा के निमित्त सीमा पर खास चौकसी बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक
ज्ञानपुर। सावन के चौथे सोमवार को जगह-जगह भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। शिवालयों के अलावा तमाम श्रद्धालुओं ने घरों पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय होता रहा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में कोको दुबे के आवास पर आयोजित रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह सेमराधनाथ और अन्य शिवालयों पर भी रुद्राभिषेक के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed