फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   7 and a half months tenure left, delimitation exercise could not be done

साढ़े 7 माह कार्यकाल बाकी, नहीं हो सकी परिसीमन की कवायद

Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
7 and a half months tenure left, delimitation exercise could not be done
भदोही। नगर पालिका परिषद का पांच वर्ष का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा हो रहा है। मौजूदा नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने 12 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसमें अब साढ़े 7 महीने का समय शेष रह गया है। चूंकि प्रदेश शासन ने नगर पालिका सीमा में नए गांवों को शामिल कर दिया है, ऐसे में चुनाव पूर्व नए परिसीमन का नगरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

नए क्षेत्रों में हालांकि नगर पालिका ने विकास कार्यों की शुरूआत कर दी है लेकिन जब तक वहां नए चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि जीत कर मिनी सदन में नहीं पहुंचेंगे तब तक विकास कार्य जोर नहीं पकड़ पाएगा। भदोही नगर पालिका के सीमा विस्तार को दिसंबर 2020 में उप्र कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। अधिसूचना के मुताबिक गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर कुल 28 गांवों को पालिका सीमा में शामिल किया गया। अधिसूचना के बाद पंचायत चुनाव भी इन गांवों में नहीं कराया गया।
विज्ञापन

नए क्षेत्र शामिल होने के बाद पूर्व में पालिका का क्षेत्रफल जो आठ वर्ग किमी था, वह बढ़कर 39.56 वर्ग किमी हो गया। अच्छा यह हुआ कि इन गांवों में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने पालिका को हरी झंडी दे दी। नए गांवों के शहर में शामिल किए जाने के बाद आबादी जो 94620 थी, वह बढ़कर 140652 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी.लाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हमने नए क्षेत्रों में विकास कार्य तो शुरू करा दिया है लेकिन परिसीमन कराने के लिए अब तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed