{"_id":"5c8fed63bdec226dae6692e4","slug":"61552936291-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता सदन पर एसपीजी का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता सदन पर एसपीजी का घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रात्रि प्रवास सीता समाहित स्थल मंदिर गेस्ट हाउस (सीता सदन) में हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा गेस्ट हाउस एसपीजी की घेराबंदी में रहा। इसके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। कार्यक्रम समाप्त होते ही बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी के लोग मंदिर गेट पर आ गए, जिनको सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। हालांकि तमाम लोगो को मंदिर प्रांगण में जाने दिया गया। प्रियंका गांधी से मिलने की आस लिए लोग मंदिर प्रांगण में डटे रहे। प्रियंका गांधी जिस गाड़ी में थीं वह सीधे गेस्ट हाउस के गेट के सामने रुकी जिसे एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया और वे सीधे अंदर चली गयीं। बाद में लोगों को यह आशा थी कि वे मंदिर में आरती में शामिल होंगी लेकिन वे शाम की आरती में शामिल नही हुई।
कट आउट से पट गया सीता समाहित स्थल
सीतामढ़ी। महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थल सहित पूरा गंगा घाट के कांग्रेस के रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम स्थल पर तमाम युवा प्रियंका और राहुल के कट आउट के साथ पहंचे थे। दक्षिण तरफ स्थानीय नेताओं के लिए बने मंच पर बड़ी संख्या में बरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। मंच के पास युवाओं ने सोनिया,राहुल,प्रियंका के जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल को जाने वाले रास्ते के दोनों ओर कांग्रेसी तिरंगे का रास्ता बनाया गया था।