फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चुनाव और होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च

चुनाव और होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च

Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुनाव और होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च

विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के के मद्देनजर नगर में चुस्त दुरूस्त व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान मुख्य मार्गों समेत गलियों में जाकर लोगों में शांति व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। एएसपी ने लोगों से मिल कर उनसे आचार संहिता के पालन व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा।
सायं छह बजे एएसपी भदोही कोतवाली पहुंचे। आधे घंटे तक कोतवाली में मातहतों संग बैठक की और लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था के बावत विचार विमर्श किया। साढे़ छह बजे फोर्स के साथ नगर भ्रमण को रवाना हुए। कोतवाली से लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, महादेव मंदिर होते हुए फोर्स मर्यादपट्टी तक गई। वहां से वापस होते हुए कटरा बाजार, संवेदनशील अंबर नीम तक जाकर गली मोहल्लों से होते हुए वापस कोतवाली लौटा।
विज्ञापन

रास्ते में एएसपी ने रुक कर संभ्रांत नागरिकों के साथ बातचीत की। लोगों में सुरक्षा व्यवस्था का विश्वास दिलाते हुए सहयोग मांगा। बताया कि लोकसभा चुनाव का बिहुल बज चुका है। आगामी दिनों होली भी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से अपराधिक तत्वों को सख्त कार्रवाई का स्देश दिया गया। मार्च में कोतवाल श्रीकांत राय भी थे। इसी तरह ज्ञानपुर नगर में सीओ कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। नगर भ्रमण के बाद सभी पुलिस लाइन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed