{"_id":"5c82b018bdec2213f678274d","slug":"61552068632-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ट हस्तांतरण में लग सकते हैं दो महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ट हस्तांतरण में लग सकते हैं दो महीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। कारपेट सिटी में बनकर तैयार हुए कारपेट एक्सपो मार्ट के कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को हस्तांतरण में दो माह का समय और लग सकता है। सीईपीसी अध्यक्ष समेत प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को मार्ट का निरीक्षण किया। जिसमे छोटी-बड़ी एक दर्जन कमियों को ठीक करने का निर्देश दिया गया। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक, राम विजय सिंह ने दो माह का समय मांगा है।
जानकारी हो कि कारपेट एक्सपो मार्ट के संचालन के लिए सीईपीसी का प्रदेश सरकार से करार हुआ है। लेकिन अब तक मार्ट परिषद को हस्तांतरित नहीं हो सका है। शुक्रवार को उप्र राजकीय निर्माण निगम ने परिषद के पदाधिकारियों ने मार्ट का निरीक्षण किया। जिसमे भारी कमियां पाए जाने के बाद उसे ठीक करने का निर्देश निगम अधिकारियों को दिया गया। परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने कहा कि अब तक मार्ट की पेंटिंग बाकी है। एसी और विद्युतीकरण का काम भी अपूर्ण है। फर्श और फाल्स सीलिंग का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। शीशे टूटे होने के अलावा पानी टपकने की भी शिकायत है। वहां मौजूद परियोजना प्रबंधक ने बचे कार्यों को पूरा करने के लिए दो माह का समय मांगा।
उधर दो माह का समय मांगे जाने के बाद अक्तूबर में यहां कारपेट एक्सपो के आयोजन पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। कहा जा रहा है कि जब तक मार्ट हैंडओवर होगा तब तक मार्ट आयोजन के लिए पर्याप्त समय नहीं बचेगा। निरीक्षण में संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, सीईपीसी प्रथम उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, संजय कुमार, उमेश गुप्ता, वासिफ अंसारी, ओएन मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, हुसैन जाफर हुसैनी, श्रीराम मौर्य, वीके सिन्हा मौजूद रहे।