फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनुशासन एवं परिषम से मिलती है सफलता

अनुशासन एवं परिषम से मिलती है सफलता

Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
अनुशासन एवं परिषम से मिलती है सफलता

विज्ञापन
ज्ञानपुुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 200,1500 और 400 मीटर दौड़, त्रिकूद, भाला प्रक्षेप का आयोजन किया। इस मौके पर रणविजय, ममता मौर्य और दीपा पटेल को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया।

मुख्यअतिथि वनाधिकारी प्रेम चंद्र सिंह ने कहा कि खेल से हमें जीवन में अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम करने की सीख मिलती है। जो हमें जीवन के प्रगति पर अग्रसर करता है। उन्होंने छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के रणविजय, छात्रा वर्ग में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की ममता मौर्य और दीपा पटेल को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया। कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना नहीं बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य पीएन डोंगरे ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी जाति, धर्म और संप्रदाय से उपर उठकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते हैं। दूसरे दिन 100 मीटर छात्र वर्ग में स्नातक के रणविजय यादव प्रथम, वंशराज यादव द्वितीय और ऋतिक मिश्रा तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में बबिता यादव प्रथम, ममता मौर्य द्वितीय और पूजा पाल तृतीय रहीं। 200 मीटर छात्र वर्ग में रणविजय यादव प्रथम, वंशराज यादव द्वितीय और अनुराग यादव को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में शिवम पांडेय प्रथम, विशाल यादव द्वितीय और विकास राणा तृतीय स्थान पर रहे जबकि छात्रा वर्ग में दीपा पटेल प्रथम, किरण यादव द्वितीय और पूजा पाल तृतीय रहीं। त्रिकूद छात्रा वर्ग में काजल तिवारी प्रथम, सुनीता यादव द्वितीय और आरती यादव तृतीय रहीं। प्राध्यापकों की 100 मीटर दौड़ में डॉ.अभिमन्यु यादव प्रथम, डॉ. सर्वेशानंद और मनोज विश्वकर्मा ने द्वितीय और डॉ. अविनाश चंद्र यादव को तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. विनय मिश्र, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुधीर रतन, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed