फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाल कर मंहंगाई का विरोध

गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाल कर मंहंगाई का विरोध

Wed, 05 Dec 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाल कर मंहंगाई का विरोध
भदोही। ईंधन गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय मोर्चा ने गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकालते हुए तहसील पहुंचे। अधिसंख्य कार्यकर्ताओं ने धरना- प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर कहा कि सरकार गरीबों से मुंह मोड़ रही है। मूल्य वृद्धि पर सरकार को सामने आकर जवाब देना चा हिए। मूल्य वृद्धि न रुकी तो लोकसभा चुनाव सामने है।
विज्ञापन

आंदोलन की पहल कांग्रेस ने की थी। बाद में इसे सर्वदलीय का रूप देकर दूसरे दलों को भी शामिल कर लिया गया। आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा, किसान सभा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, लोकतांत्रिक जनता दल आदि पार्टियों के कार्यकर्ता सुबह 10.30 बजे अजिमुल्लाह चौराहे पर जमा हुए। वहां से सिलिंडर की शवयात्रा निकाली। भारी संख्या में लोग पैदल तहसील गए। उनके हाथों में सरकार और महंगाई विरोधी तख्तियां थी तथा नारेबाजी कर रहे थे। तहसील में हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से देश भर की जनता त्रस्त है। सरकार केवल खजाना भरने में लगी ही और टैक्स के धन से प्रतिमाएं बनाने में लगी है। किसान नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि यही हाल रहा तो 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन

भाकपा माले जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि महंगाई केंद्र और प्रदेश दोनो को ले डूबेगी। जबकि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमलों में सरकार का कार्यकाल बीतने को आया। कांग्रेस के मुशीर इकबाल व मसूद आलम, लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष सर्वेश पाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सूत्री मांग पत्र को संबोधित किया। शवयात्रा में इजहार खां, सादिक अंसारी, कमर मलिक, संजीव दूब, मो.चांद, शिवशंकर ठठेर, महेंद्र पाल, दयाशंकर पाल, इजहार अहमद, फैजान अंसारी, नरेश मिश्रा, फैजान खान, अर्शियान अंसारी, संदीप यादव, कफील अजीज, अशोक यादव, राजीव पाल, बेचू गुप्ता, राजेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद लल्ला, मो. आकिब, अल्ताफ अली, जोखन पाल, अमित पुष्पकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed