{"_id":"5c057728bdec22417217df19","slug":"61543862056-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पदयात्रा कर योजनाओं को बखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पदयात्रा कर योजनाओं को बखाना
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। विभिन्न वार्डों में लोगों से मिलने योजनाओं की जानकारी देते पदयात्रा आजाद नगर में भाजपा नेता दिलीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आकर समाप्त हुआ। शहीद नगर चौहान बस्ती में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
यात्रा में शामिल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप गुप्ता ने 18 योजनाओं की चर्चा की। बताया कि सरकार शौचालय बनवा रही है। सरकार घर बनाने के लिए नगद राशि दे रही है। स्वास्थ्य बीमा को अब तक की सबसे वृहद योजना बताया गया। कहा कि 2019 लोकसभा निकट है। विपक्षी दल के तरह तरह से लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास करेंगे। डा.विनोद सोनकर शास्त्री ने नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना, परिवहन सुगम यातायात, स्वच्छता मिशन, वित्तीय समावेशन, रोजगार, दुर्घटना बीमा आदि का बखान किया।
पदयात्रा में अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री लालता सोनकर, नगर महामंत्री राजीव मोदनवाल, अजय दूबे, विनय उमर, रवींद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, कामता चौरसिया, विमल जायसवाल, दीना सोनकर, रामनरेश चौहान, पवित्रा देवी, विकास साहू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय चौहान, अनीश श्रीवास्तव, हिमांशू मोदनवाल, रवि जायसवाल, दिलीप मोदनवाल, शिव सोनकर, रमेश चौहान, रजत सेठ, नामवर चौहान आदि रहे।