{"_id":"5c0423b1bdec224191302377","slug":"61543775153-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे ब्लाक रहा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे ब्लाक रहा रेलमार्ग
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। परसीपुर और भदोही स्टेशनो के मध्य चल रहे रेलमार्ग दोहरीकरण के बचे कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को लगभग डेढ़ घंटे का ब्लाक लिया। बताया गया है कि 1 बजे से ढाई बजे तक बलाक के दौरान ट्रेनों का आवागमन नहीं हुआ। इस दौरान गोरखपुर-एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस को एक घंटे तक परसीपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इससे दोनो स्टेशनों पर रेलयात्रियों को भारी परेशानी हुई।
रेल अधिकारियों के अनुसार दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 5 दिसंबर से नान इंटरलाकिंग कार्य कराने के लिए ट्रैक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोनो स्टेशनों के बीच ट्रैकों की टेस्टिंग का काम चल रहा है। रविवार को भी डेढ़ घंटे का ब्लाक लेकर काम किया गया। परसीपुर स्टेशन पर गोरखपुर एक्सप्रेस को रोके जाने से ट्रेन में सवार यात्रियों विशेषकर बच्चों को भारी दिक्कत हुई। इस दौरान कार्यदाई संस्था ने जगह जगह वेल्डिंग कार्य किया। स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर से नानइंटरलाकिंग का कार्य होना है। और देरी न हो इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।