{"_id":"5bfd87d6bdec2241903d8062","slug":"61543342038-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर पात्रों तक पहुचाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर पात्रों तक पहुचाएं योजनाओं का लाभ
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बैरीपरवां में विकास गोष्ठी में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों से कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में पुरुष के सापेक्ष महिला मतदाता काफी कम हैं, ऐसे में महिला मतदाता 30 नवंबर तक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूर श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर 17 योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। डीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई आदमी कमजोर न हो। सही लोगों का चयन कर पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाएं। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में सबको अवगत कराना है, ताकि लोग उसका लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबों की बेटियों की शादी होगी। विभूति नारायण राकीय इंटर कॉले में 30 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन करा लें। बैठक में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, सरोज पांडेय, डीपीओ उर्मिला देवी, प्रतिमा मौर्य आदि मौजूद रहे।