{"_id":"5bd35312bdec22696e0e4bf0","slug":"61540576018-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सीबीआई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सीबीआई को बनाया बंधक
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई को भाजपा ने बंधक बना लिया है। इससे देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि सीबीआई चीफ राफेल मामले की जांच करने वाले थे, लेकिन सरकार ने खुद को बचाने के लिए उन्हें हटा दिया। चौथे नंबर के अधिकारी को सीबीआई चीफ बनाना दाल में काला होने का सबूत दे रहा है। पीएम ने अपने दोस्त को राफेल के माध्यम से करोड़ों का फायदा पहुंचाने के लिए सीबीआई को भी संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया है। संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने को तैयार है।