{"_id":"5bd3523abdec22697b116127","slug":"61540575802-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का सम्मान भाजपा में सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का सम्मान भाजपा में सुरक्षित
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा महिला मोर्चा की शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मतदाता पुनरीक्षण, कार्यकारिणी विस्तार, कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। 2019 के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मन लगाकर काम करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजकुमारी खत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है। भाजपा में ही महिलाओं का हित एवं सम्मान सुरक्षित है। अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ राजनीतिक ताकतें प्रधानमंत्री को कमजोर करना चाहती है, लेकिन देश की जनता पीएम के साथ खड़ी है। मीडिया प्रभारी सुमन पाल ने कहा कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को राहत दिलाने के लिए सरकार ने ठोस निर्णय लिया। वह दिन दूर नहीं जब देश विश्व गुरु बनेगा। संचालन सुषमा मालवीय ने किया। मौके पर मधु अग्निहोत्री, नीलम दूबे, अर्चना गुप्ता, सुनीता वर्मा आदि रहीं।