फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा

आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा

Sat, 29 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित निरंकारी सत्संग स्थल पर शुक्रवार को आयोजित सपा के पिछड़ा महासम्मेलन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान में दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है। कभी धर्मों में लड़ाती थी, अब जातियों में बंटवारा किया जा रहा है। महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1993 में मुलायम सिंह यादव के प्रयास से पिछड़ों को आरक्षण मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से कहा कि संख्या के आधार पर ही आरक्षण तय कर दें, लेकिन वह भी नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन किया और उसका चेयरमैन सत्यदेव पचौरी को बना दिया, जो प्रजापति समाज से भी नहीं है। सीएम की सोच छोटी है, वह पिछड़ों को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। 2019 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। विशिष्ट अतिथि रामदुलार राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, वासुदेव यादव, अविनाश कुशवाहा, डॉ. अवध नारायण पाल, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, राज नारायण बिंद, डॉ. राकेश मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा नेता डॉ. आरके पटेल ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट की और अंत में आभार जताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी और संचालन पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल ने किया। मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जाहिद बेग, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, पूर्व सांसद रामरति बिंद, राजेश एस बिंद, प्रदीप यादव, मेवालाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed