फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस का धरना

राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस का धरना

Fri, 14 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
राफेल डील को लेकर कांग्रेस का धरना
ज्ञानपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राफेल डील को लेकर बृहस्पतिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सरकार पर जनता के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पूंजीपति मित्रों के लिए केंद्र सरकार ने कानून को ताक पर रख दिया है। बाद में तहसील पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

मुखर्जी पार्क में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून दरकिनार कर यूपीए सरकार के सौदे को समाप्त किया। 670 करोड़ के विमान की कीमत एकाएक बढ़ाकर 1670 करोड़ कर दी गई। सरकार की रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को निर्माण का काम न देकर एक उद्योगपति को दिया गया। मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला है। जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया। सबका साथ, सबका विकास की बात एक छलावा है। जिला प्रभारी क्रांति शुक्ला ने कहा कि ये घोटाला सुनियोजित तरीके से किया गया। सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र दुबे ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पासी ने किया। इस मौके पर उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, सुरेश मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, माबूद खां, मुशीर इकबाल, कमर मलिक, मसूद आलम, जिला दुबे, गुलजारी उपाध्याय, लवकुश मिश्र, राजाराम दुबे, संतोष बघेल, अनुपम आनंद उपाध्याय, श्रीधर मिश्र, राजेंद्र मौर्य, शारदा सरोज, खालिद अंसारी, करमचंद, लालमणि चौरसिया, जान मोहम्मद आदि रहे। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed