{"_id":"5a11cf284f1c1b4c528b476a","slug":"61511116584-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में कौमी एकता की दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में कौमी एकता की दिलाई गई शपथ
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही, ज्ञानपुर। जिले में रविवार को कौमी एकता सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन विद्यालयों और कार्यालयों में कौमी एकता की शपथ दिलाई गई। छुट्टी होने के बाद भी सरकार के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों को खोला गया, हालांकि कुछ विद्यालयों के ताले नहीं खुले। शिक्षकों की उपस्थिति भी कम रही। पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, सरई मिश्रानी, नंदापुर, सरई राजपुतानी, जखांव, जौहरपुर, दिवानपुर समेत अन्य विद्यालयों में कौमी एकता सप्ताह के तहत शिक्षकों और बच्चों को कौमी एकता की शपथ दिलाई गई। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी का जन्मदिन कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कौमी एकता, राष्ट्रीय अखंडता के बारे में बच्चों को बताया गया। अंत में शिक्षकों और बच्चों ने कौमी एकता की शपथ ली। राष्ट्र गान के बाद हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई-भाई, अनेकता में एकता, भारत की विशेषता और कश्मीर हो या कन्या कुमारी, भारत माता एक हमारी का नारा लगाया गया। इसी तरह बीआरसी ज्ञानपुर में भी कौमी एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एबीआरसी ब़जेश कुमार शुक्ल, अखिलेश कुमार, डा. विमल कुमार मिश्र, शिवम श्री वास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी शपथ दिलाई गई। निर्देश के बाद भी कई विद्यालय बंद मिले। खुले विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी रही। कई सहायक अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन