{"_id":"5a1092414f1c1b8e698bc78c","slug":"61511035457-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक गावों को कराएं ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक गावों को कराएं ओडीएफ
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को औराई ब्लॉक के स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शौचालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिले को ओडीएफ यानि खुले में शौच से मुक्त करना है। शौचालय बनने से बीमारी 50 फीसदी तक घट जाएगी। जब तक समाज का व्यापक वर्ग अभियान से नहीं जुड़ेगा सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि सरकार के अभियान में वह अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने बीडीओ औराई समेत सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि वह कार्य में तेजी लाएं। इस मौके पर डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन