फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वीरमपुर में मलेरिया का प्रकोप, 15 अस्पताल में भर्ती

वीरमपुर में मलेरिया का प्रकोप, 15 अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
वीरमपुर में मलेरिया का प्रकोप, 15 अस्पताल में भर्ती
ऊंज (भदोही)। क्षेत्र के वीरमपुर गांव में मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। गांव में 15 लोग बीमारी की चपेट में आकर बेजार हो गए हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं और वयस्कों तक को बुखार ने तोड़ना शुरू कर दिया। गांव में दवा का छिड़काव और साफ-सफाई के लिए समुचित पहल नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बदलते मौसम मेें स्वाइन फ्लू, डेंगू और वायरल फीवर के बाद अब मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। वीरमपुर गांव में करीब 15 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जबकि दर्जनभर से अधिक लोगों ने उपचार करा लिया है। परिवारीजनों का कहना है कि खून की जांच में सभी मलेरिया से ग्रसित पाए गए। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। जिले में भरपूर बारिश न होने से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। करीब पखवारे भर पूर्व स्वाइन फ्लू से गड़ौरा गांव के प्रधानपति की मौत के बाद डीघ में डेंगू से एक युवक ग्रसित मिला। दोनों केस की जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही थी कि सुभाषनगर में वायरल फीवर से गांव के गांव पीड़ित हो गए। बारिश में जगह-जगह पानी जमा होने से अब मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। इससे वीरमपुर गांव के लोग सहम गए हैं। गांव में जांच के दौरान 15 लोग मलेरिया से ग्रसित मिले। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित मरीजों में प्रयागराज (27), इंद्रावती देवी (47), निर्मला देवी (21), सत्या (5), मौसम (3), मासूम (1) एक ही परिवार के हैं, जबकि देवीशंकर (8), देवी (35), मीनादेवी शर्मा (48), सूरज बिंद (12), लालता प्रसाद (52), अर्चना विश्वकर्मा (10) और अमरजीत बिंद (27) शामिल हैं। गांव में तेजी से फैली मलेरिया से लोग दहशत में हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बताते चलें कि ग्रामीण अंचलों में कई स्थानों पर प्रदूषित पानी जमा होने से मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। वहां पर दवाओं का छिड़काव होने से मलेरिया मच्छर नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन


वीरमपुर में मलेरिया फैलने की जानकारी नहीं है। वहां स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाएं दी जाएंगी, साथ ही छिड़काव आदि किया जाएगा। मलेरिया मच्छर कई दिनों से जमा हुए प्रदूषित पानी से पैदा होते हैं। आसपास के छोटे गड्ढे, कूलर आदि में कई दिनों का पानी होने से वहां खतरा बढ़ जाता है। - डॉ. सतीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed