फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मशाल जुलूस निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मशाल जुलूस निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 11 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अगस्त क्रांति पर बुधवार की शाम को मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में दर्जनों की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर के रोडवेज परिसर से निकाला गया जुलूस दुर्गागंज त्रिमुहानी होते हुए शहीद पार्क में पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि हमें आजादी की खुली हवा में सांस लेने का सौभाग्य अपनी जान की लगाने वाले वीर शहीदों की बदौलत मिला है। इसलिए हमें उनकी कुर्बानी को हरगिज नहीं भूलनी चाहिए। हम उन्हें अगस्त क्रांति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके खुद को भी गौरवान्वित करते हैं। इस मौके पर रिंकू सिंह, पवन पांडेय, राजन दुबे, आदर्श पांडेय, कपिल, चिंटू, मनोज, आशुतोष पांडेय, अजय उपाध्याय, डॉ. राकेश दुबे, सुनील मिश्र, सिलवंता, सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शहीद पार्क में दी गई श्रद्धांजलि
ज्ञानपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर परऊपुर स्थित झूरी सिंह शहीद पार्क में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सांसद वीरेंद्र सिंह, भदोही विधायक रविंद्र त्रिपाठी ने पार्क को पर्यटक स्थल के रूप मेें विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे, दिनेश सिंह, सुनील मिश्र, ओम प्रकाश, हीरालाल मौर्य, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed