{"_id":"598b65854f1c1b97708b45d1","slug":"61502307717-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पुरस्कार के लिए मजीदुल्ला खां का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पुरस्कार के लिए मजीदुल्ला खां का चयन
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर के पूर्व सह समन्वयक विज्ञान और प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सम्हई मजीदुल्ला खां को राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। निदेशक का पत्र आते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मजीदुल्ला खां कई साल से पुरस्कार के लिए उम्मीद लगाए हुए थे। 2017 में आखिरकार राज्य पुरस्कार के लिए उनको चयनित कर लिया गया। सूबे के 17 शिक्षकों में कालीन नगरी के शिक्षक मजीदुल्ला का चयन हुआ है। शासन की विशेष सचिव अनीता वर्मा और निदेशक शिक्षा की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को पत्र आते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय ने कहा कि ज्ञानपुर से लगातार दूसरे साल शिक्षक पुरस्कार मिला। इसके पूर्व अखिलेश कुमार यादव 2016 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। मजीदुल्ला खां ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि लोगों की दुआ से यह मुकाम मिला। चयन पर शिक्षक अखिलेश कुमार, मानिक चंद्र यादव, महेंद्र कुमार, बृजेश शुक्ला, धीरज सिंह, संतोष सिंह, तेज बहादुर पाल, बीएल पाल, भोला सरोज, प्रदीप कुमार, राज नारायण पाल, देवी सिंह, प्रेमचंद्र ने खुशी जताई। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि मजीदुल्ला खां को पुरस्कृत करने संबंधी पत्र आ चुका है। शिक्षक दिवस पांच सितंबर को उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।