फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रांसफार्मर न बदलने पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदलने पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन
ट्रांसफार्मर न बदलने पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन
गोपीगंज (भदोही)। चौराहा स्थित पुलिस चौकी के सामने लगा ट्रांसफार्मर 48 घंटे बाद भी न बदले जाने से नाराज नगर के व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गर्मी और उमस से परेशानी नागरिकों ने भी प्रदर्श न में शामिल होकर जोरदार विरोध जताया। आरोप लगाया कि व्यापारि यों की समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जान बूझकर उदासीनता बरती जा रही है। विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश 24 घंटे में ट्रांस फार्मर बदलने की खिल्ली उड़ा रहे हैं। चेतावनी दी तत्काल ट्रांसफार्मर न बदलाया तो जीटी रोड जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से परेशान नागरिकों ने आरोप लगाया कि बदल ने की बात दूर है, विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देखने तक नहीं आए हैं। व्यापारी नेता रमाकांत गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर स्थल पर जुटे व्यापारियों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।विभाग की उदासीनता पर जमकर नारेबाजी भी कि या।आरोप लगाया कि शनिवार को जला ट्रांसफार्मर सोमवार को तीसरे दि न भी बदला नहीं जा सका। ऐसे में न उन्हें रात में नींद आ रही और न दिन में ही चैन मिल रहा है। इसके अलावा दूकानदारी चौपट हो रही है अलग से ।आरोप लगाया कि वर्तमान समय में विद्युत व्यवस्था को लेकर विभाग पूरी तरह से उदासीन हो गया है। आम जनता की समस्या को लेकर विभा ग के पास जरा भी गंभीरता नहीं है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, सभासद अनीस लीडर, सरफराज, प्रेमचंद, बबलू सेठ, खुर्शीद अहमद, सेबू समेतअन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed