{"_id":"597cdf224f1c1bfe1d8b484d","slug":"61501355810-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज शिक्षामित्रों ने विधायक आवास घेरा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज शिक्षामित्रों ने विधायक आवास घेरा, प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
नाराज शिक्षामित्रों ने विधायक आवास घेरा, प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां (भदोही)। समायोजन रद होने से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में नेतानगर स्थित भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के आवास पर प्रदर्शन कर उनका घेराव किया। पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपकर नौकरी बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद बीआरसी सुरियावां का ताला बंदकर नारेबाजी की।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुरियावां में पहुंचे सैकड़ाें शिक्षामित्र नगर में भ्रमण करते हुए नेतानगर स्थित भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। यहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गत 16 साल से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने का प्रयास करने के बाद उन्हें निकाल दिया गया। विधायक को पत्रक देकर उसे सीएम के पास पहुंचाने की मांग की। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि उनकी समस्याओं को सीएम के पास पहुंचाएंगे। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। पत्रक देने के बाद शिक्षामित्रों ने बीआरसी सुरियावां पहुंचकर मेन गेट का ताला बंद कर दिया। क्रांतिमान शुक्ल ने कहा कि शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस मौके पर श्यामजी दूबे, प्रमोद कुमार पाठक, विनोद यादव, प्रदीप, उमा तिवारी, अल्पना पांडेय, दशरथ, रीता पांडेय, शिवकुमार पांडेय, नीलम सिंह, इंदू देवी, संगीता देवी समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।