फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सितंबर से सभी विभागों में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था

सितंबर से सभी विभागों में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था

Sun, 30 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सितंबर से सभी विभागों में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था
ई-टेंडरिंग की व्यवस्था
ज्ञानपुर (भदोही)। ई-टेंडरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम ने सितंबर से सभी विभागों को ई-टेंडरिंग व्यवस्था को प्रभावी करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन विभागों में अभी मैनुअली टेंडर हो रहा है, उसे सितंबर तक ठीक कर लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था जरूरी है। जिले में एक सितंबर से ऑनलाइन ई-टेडरिंग की व्यवस्था लागू होगी। इसमें समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अलावा प्रमुख विभागों स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, कृषि, राजस्व, जल निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, व्यापार कर, आवास विकास, उद्योग, श्रम, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत आदि शामिल हैं। विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों में कमेटी गठित कर इसका क्रियान्वयन कराएं। कहा कि ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होने से पूर्व समस्त विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों में कार्यालयाध्यक्ष का डिजिटल सिग्नेचर बनवा लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होने से पूर्व कमेटियों का गठन कराकर डिजिटल सिग्नेचर बनवा लें। सितंबर में किसी भी विभाग से मैनुअली टेंडर होगा तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed