फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आयकर अधिकारियों की नगर के सीए संग बैठक

आयकर अधिकारियों की नगर के सीए संग बैठक

Sat, 29 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों की नगर के सीए संग बैठक
भदोही। अपर आयकर आयुक्त रेंज-प्रथम वाराणसी उमेश पाठक ने शनिवार को नगर के चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ताओं और करदाताओं के साथ बैठक कर आयकर विवरणी के महत्व और विवरणी फार्म में किए गए प्रमुख बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगद निकासी, निवेश, तथा नगद लेनदेने की सीमा के बारे में आयकर दाताओं को जागरुक करने में सहयोग करें। कहा आयकर विभाग करदाताओं और सेवा प्रदाताओं के बीच सामांज्स्य स्थापित कर हर सहयोग प्रदान करने को तत्पर है।
विज्ञापन

उन्होंने चारर्टड एसोसिएशन के सदस्यों से आयकर संबंधी मामलों में हुए बदलाव के बारे में आम जन को जानकारी पहुचाने में सहयोग दें। करदाताओं के समस्याओं के निवारण के लिए विभाग का अलग से पोर्टल बना हुआ है। बहुत सी जानकारी पोर्टल के माध्यम से ली जा सकती है। इसके अलावा विभागीय अधिकारी भी हर प्रकार से सहयोग करने में तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि नगद लेनदेन, बैंकों से नगद निकासी, खरीद, निवेश में सरकार के व्यापक परिवर्तन किए हैं। आवश्यक है किन हुए बदलावों को आयकदाताओं को जानकारी हो। जो लोग चाहे तो इस बारे में सूचना विभाग से अलग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पैन और आधार के आ जाने से बहुत सी जानकारी विभाग के पास अपने आप आ जाएगी। जीएसटी लागू हो जाने से विभाग के पास समस्त लेन देन की जानकारी पहले से होगी। इसलिए किसी भी प्रकार से आय करने वालों को विवरणी दाखिल करना आवश्यक है। बैठक के दौरान चार्टर्ड एकाउंटेंटस ने कई सवालों और बिंदुओं पर जानकारी मांगी। बैठक में मौजूद आयकर अधिकारी वल्लभ शुल्क ने लोगों को बताया कि आयकर विभाग कभी उन्हें विभाग से जुड़ी जानकारी देने में सहयोग करेगा। बैठक में सीए केपी दूबे, एके ठुकराल, आरके शुक्ला, पीएन टंडन, शिव नारायण पांडेय, आरसी जायसवाल समेत अधिवक्तागण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed