{"_id":"5963d2bc4f1c1b7d718b4639","slug":"61499714236-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी की मांग में किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी की मांग में किसानों का धरना
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जीएसटी वापस लेने, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने और किसानों के एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उप्र खेत मजदूर यूनियन और उप्र किसान सभा के किसानों ने सोमवार को भदोही तहसील में धरना-प्रदर्शन किया और सभा कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्यक्रम समाप्त किया।
खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ेगी। सेवा कर जो 15 प्रतिशत था, उसे सरकार ने 18 प्रतिशत कर दिया। इससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। महंगाई बढ़ रही है। सरकार ने पेट्रो पदार्थों को जीएसटी से मुक्त रखा। यदि इसे जीएसटी के दायरे में लिया जाता तो पेट्रोल सस्ता हो जाता लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वक्ताओं ने जीएसटी पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे पंधारी यादव ने कहा कि सरकार बताए कि एक लाख रुपये तक कर्ज माफी कब होगी? इसके अलावा खाद, बीज, कृषि यंत्रों की कीमतों पर काबू में करने की मांग की गई। 60 वर्ष के ऊपर के सभी खेत मजदूरों को राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर मासिक पेंशन की मांग की गई। इसके अलावा, ज्ञापन में 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। भुलाल पाल, आजाद हुसैन, देवी प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश, अभिमन्यु गौतम, शीतला, अशोक चौहान, शोभनाथ, शिवबाबू, उर्मिला देवी, प्रेमचंद गौतम, सुशीला, दीनानाथ, गायत्री आदि शामिल रहे।