फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   60 homes Dhaaga administration Braila

बरैला में 60 घरों को ढहाएगा प्रशासन

Sat, 24 Dec 2016 01:14 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 24 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
60 homes Dhaaga administration Braila
घरों
तालाब, चारागाह और सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। भदोही तहसील प्रशासन की ओर से चौरी क्षेत्र के बरैला गांव में 60 मकानों को खाली कराने का नोटिस पहुंचते ही हड़कंप मच गया है। कब्जाधारकों पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक क्षतिपूर्ति का आदेश जारी किया गया है। नोटिस मिलने पर पांच दशक से रहने वाले ऐसे लोगों में अफरातफरी मच गई है। सभी डीएम से लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।  
विज्ञापन

    
बरैला गांव में चरागाह और तालाब की जमीन पर बड़ी संख्या में लोगों ने कच्चा और पक्का मकान बनाया है। करीब चार से पांच दशक पूर्व बने मकानों में लोग परिवार संग रहते हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कब्जा हटाने की मांग की थी। न्यायालय का आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। दो दिन पूर्व तहसील की ओर से 60 लोगों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


करीब पांच दशक से काबिज लोगों को सूझ नहीं रहा है कि वो क्या करें। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है लोगों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। जमीन खाली कराने से परेशान लोगों की मुश्किल क्षतिपूर्ति ने बढ़ा दी है।तहसील की ओर से नोटिस के साथ ही 50 हजार से लेकर एक लाख तक की क्षतिपूर्ति जमा करने के लिए कहा गया है। गांव के छोटेलाल को एक लाख चार हजार क्षतिपूर्ति जमा करने के लिए कहा गया है।उप जिलाधिकारी भदोही रामजी लाल ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जमीन खाली कराने की        प्रक्रिया चल रही है। सभी कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया गया है। इस आदेश्‍ा के आते ही कब्जाधारी सकते में हैं। मालूम हो कि प्रशासन ने गत एक माह के अंदर चौरी के अमवा खुर्द, जंगीगंज के महुआरी, दरवांसी, भुड़की, गिरधरपुर में सैकड़ों भवन को ढहाया जा चुका है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed