फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   52 years old groom beating his head after bride absconded with jewelry after fourts day of wedding

सिर पीट रहा 52 साल का दूल्हा: खेत बेचकर की दूसरी शादी, चौथे दिन ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार

Wed, 05 Jul 2023 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 10:36 PM IST
सार

भदोही के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति ने खेत बेचकर दूसरी शादी की। खेत बेचकर 8 लाख रुपये के गहने आदि दिए। तीन दिन साथ रहने के बाद महिला फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
52 years old groom beating his head after bride absconded with jewelry after fourts day of wedding
शादी के चौथे दिन नकदी व जेवर लेकर भागी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मौत होने के बाद जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दूसरी शादी की। खेत बेचकर आठ लाख के गहने आदि दिए। तीन दिन साथ रहने के बाद महिला फरार हो गई तो व्यक्ति ने जिगना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


भदोही के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने जिगना थाना क्षेत्र की एक महिला से 25 मई को शादी की। बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ की रहने वाली है। लोगों ने जिगना क्षेत्र का बता कर मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही के साथ प्यार में 'लॉक' दरोगा, पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बोला- मेरे साथ हुआ धोखा

महिला तीन दिन तक व्यक्ति के साथ रही। चौथे दिन गहना लेकर फरार हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने छह से सात बार में लगभग 8 लाख रुपये के जेवरात दिए थे। उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed