{"_id":"5ce19eabbdec22077a428462","slug":"51558290091-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई के खिलाफ मुखर हुई आवाज,प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई के खिलाफ मुखर हुई आवाज,प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष अनूप कुमार चौरसिया के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें नालीनुमा हाइवे को सही न करने पर नाराजगी जताई गई। एनएचआई के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
व्यापारियों ने कहा कि सिक्स लेन निर्माण के चलते छह माह से मिर्जापुर रोड तिराहा और पड़ाव-ज्ञानपुर रोड, रेलवे स्टेशन मोड़ तक राजमार्ग की उत्तरी और दक्षिणी लेन नाली का रूप धारण कर लिया है। जिससे आए दिन दर्जनों बाइक सवार गिर कर चोटिल होते हैं या उनकी मौत हो जाती है। इसकी शिकायत की गई लेकिन प्राधिकरण ने अभी तक मामले को संज्ञान में नहीं लिया। जिससे यह समस्या जटिल बनता जा रहा है। दिन में बाइक सवार किसी तरह आवागमन कर लेते हैं लेकिन रात का समय हमेशा घातक साबित होता है। पदाधिकारियों ने एक सप्ताह की मोहलत देते हुए चेताया है कि यदि प्राधिकरण ने समस्या से राहत न दिलाई तो वह सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरीके से अवैध वसूली करने पर टोल प्लाजा संचालक पर करीब 16 लाख का जुर्माना लगाया गया उसी तरह प्राधिकरण पर जुर्माना लगाया जाए। जिससे वह आम लोगों की परेशानी को समझ सके। बैठक में रमाकांत गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, मिथिलेश कुमार अग्रहरी, दिनेश कुमार उमर, सिराज अख्तर, रमेश कौशल अवधेश कुमार उमर, अभिषेक जायसवाल, संजय जायसवाल, राजू उमर, गुड्डू चौधरी दीपक मिश्रा आदि रहे।