{"_id":"5c7ebefcbdec2214254455b3","slug":"51551810300-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.14 लाख किसान लॉक, जाएगी सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.14 लाख किसान लॉक, जाएगी सम्मान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मंगलवार को एक लाख 14 हजार किसानों को लॉक किया गया। 94 हजार के सापेक्ष बचे हुए 20 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार की सम्मान राशि भेजी जाएगी। पौने दो लाख किसानों के सापेक्ष अब तक एक लाख 29 हजार किसानों की फीडिंग पूर्ण हो सकी है। शासन से दो दिन का समय मिलने से अब सात मार्च तक फीडिंग होगी। दो दिन में करीब 40 हजार किसानों की फीडिंग करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा।
एक फरवरी को सरकार के अंतरिम बजट में पांच एकड़ से कम खेती वाले किसानों को तीन किश्तों में छह-छह हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। कम समय में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर फीडिंग की गई। एनआईसी, विकास भवन, कृषि कार्यालय और तीनों तहसीलों में 24 घंटे लगातार फीडिंग करने के बाद पहले चरण में 94 हजार किसानों के खाते में 24 फरवरी को दो-दो हजार भेजा गया। करीब एक लाख 75 हजार किसानों को लाभान्वित करने के लिए अब भी फीडिंग का कार्य चल रहा है। पांच मार्च तक ही फीडिंग कार्य होने को लेकर प्रशासनिक अफसर परेशान थे, क्योंकि पौने दो लाख के सापेक्ष एक लाख 29 हजार किसानों की ही फीडिंग हो सकी थी।
मंगलवार शाम को 94 हजार के अलावा 20 हजार अन्य पंजीकृत किसानों को लॉक किया गया। उनके खाते में आगामी एक से दो दिन में दो-दो हजार रूपये भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि शासन की ओर से सात मार्च तक फीडिंग एवं लॉक करने का समय तय किया गया है। जिससे सभी किसानों को योजना का लाभ दिलाने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर फीडिंग कार्य किया जा रहा है।