{"_id":"5c2d0877bdec2256a50a42c6","slug":"51546455159-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने दिया गरीबों को पूरा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने दिया गरीबों को पूरा हक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के दशरथपुर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंत्योदय और गृहस्थी राशन कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने गरीबों को रंगीन राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि पुराने राशन कार्डों से कई साल से गरीबों को परेशान होना पड़ रहा था। इससे उनका राशन कालाबाजारी की भेंट चढ़ जाता था। भाजपा सरकार गरीबों की इस समस्या को दूर करने के उदेश्य से राशन कार्ड में महिलाओं को मुुखिया बनाकर वितरण प्रणाली में परिवर्तन किया। ई-पॉश मशीन के जरिए राशन वितरण से गरीबों को उनका अधिकार मिला। वहीं केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, जनधन खाते और आयुष्मान योजना से बड़ी संख्या में गरीबों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक सौम्या पाठक, विजय बहादुर सिंह, टीकू शुक्ला, गणेश पाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, शैलेश शुक्ला, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।