{"_id":"5c017a4abdec22418f491f73","slug":"51543600714-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: एक दूजे के हुए 101 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: एक दूजे के हुए 101 जोड़े
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों की धार्मिक रीति रिवाज से शादी कराई गई। इनमें 96 हिंदू और पांच मुस्लिम गरीब बेटियां तमाम सुखों और संघर्षों को एक साथ आत्मसात करने की प्रतिबद्धता के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी को नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विदाई में उपहार भी दिए गए।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह ऐतिहासिक योजना है। इससे गरीब बेटियों को लाभ मिल रहा है। कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान ही माना जाता है। वैदिक रीति रिवाज से 96 हिंदू जोड़ों की जहां शादी कराई गई वहीं पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। कहा कि अब बेटियां किसी पर भार नहीं बनेगी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना दहेजरूपी कुप्रथा को खत्म करेगी। सरकार की योजना से गरीब बेटियों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी योजना की सराहना की। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह करना एक पुनीत कार्य है। आने वाले समय में पैसे के अभाव में किसी गरीब की बेटी अविवाहित नहीं रहेगी। योजना में शत प्रतिशत पात्रों तक लाभ पहुंच रहा है। बताया कि योजना में हर जोड़ों को 20 हजार उनके खाते में भेजा गया और 10 हजार से गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आचार्य संदीप पांडेय ‘दीपू’ और पं. सभाजीत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों का विवाह कराया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, गोरेलाल, समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन