{"_id":"5c017a33bdec22419a259e5f","slug":"51543600691-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान वकील विंद के तेरहवीं संस्कार में पहुंचे विधायक सकलडीहा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान वकील विंद के तेरहवीं संस्कार में पहुंचे विधायक सकलडीहा।
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। छत्तीसगढ़ में तैनात सीएएफ के जवान वकील बिंद की तेरहवीं में शुक्रवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मदनपुर गांव पहुंचे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जवान के घर पहुंचे विधायक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जवान के साथ अन्याय किया है। जवान के शव को सम्मान के साथतिरंगे के साथ भेजना चाहिए था, जो नहीं किया गया। इस मामले में सपा पीड़ित परिवार के साथ है। जवान को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। जवान की पत्नी ने विधायक सकलडीहा से मिलकर पति के साथ न्याय की बात कही। आश्रित को नौकरी दिलाने के साथ ही बिखरे परिवार को आर्थिक मुवावजा दिलाने की मांग की। पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में विधायक ने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही। नौजवानों को नौकरी नहीं। सिर्फ यह सरकार लूट पाट मचा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, उमेश बिंद, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, लालचंद बिंद आदि लोग रहे।