{"_id":"5bd3524ebdec226975788ca2","slug":"51540575822-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राधास्वामी धाम के पास शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार ट्रक से भिड़ गया। मिर्जापुर चील्ह निवासी दिलीप कुमार गुप्ता (45) शुक्रवार को अपनी ससुराल से वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह राधास्वामी धाम के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।