फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वंचितों को लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाएगी भाजपा

वंचितों को लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाएगी भाजपा

Fri, 28 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
वंचितों को लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाएगी भाजपा
भदोही। योजनाएं जनता तक पहुंचे और उनमें बिचौलियों का प्रभाव कम हो, इसके लिए भाजपा आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग कैंप लगाकर पीड़ितों की समस्याएं सुनेगी। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने इस आशय की कार्ययोजना तैयार कर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की है। गत दिनों लखनऊ में हुए संगठन की बैठक में भाग लेकर लौटे काशी क्षेत्र के सह संयोजक गोवर्धन राय ने बताया कि बैठक में जनपद के आपदा प्रभावितों की समस्याएं रखी गईं। शीर्ष नेतृत्व ने इस बात को समझा कि लोगों को लाभान्वित कराने के लिए संगठन के लोगों को आगे लाना होगा। सह संयोजक ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी जी भी मौजूद रहे जिन्होंने अवगत कराने के बाद निर्धनों और वंचितों की समस्या को समझा और माना कि पार्टी की आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग को लग कर काम करने से बेहतर परिणाम निकलेंगे। बताया कि नेतृत्व के निर्देशानुसार 27 से 30 सितंबर तक जगह जगह कैंप लगाया जाएगा। कैंप में आयुष्मान भारत योजना की प्रगति जानने के अलावा विभिन्न गांवों के आपदा पीड़ितों की समस्या सुन कर उनका निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed