फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आस्ट्रेलियन हाकी लीग खेलकर आई नीलांजली सम्मानित

आस्ट्रेलियन हाकी लीग खेलकर आई नीलांजली सम्मानित

Wed, 22 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलियन हाकी लीग खेलकर आई नीलांजली सम्मानित
ज्ञानपुर। आस्ट्रेलिया हाकी लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद लौटी जिले की बेटी नीलांजलि राय को मंगलवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने खिलाड़ी को सम्मानित करने के बाद कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। नियमित अभ्यास, कठिन मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति सजग रहने वाले खिलाड़ी हमेशा सफल होते हैं। ग्रामीण परिवेश में भी यदि अभिभावक चाहें तो अपने बच्चों को ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं। डीएम ने कहा कि नीलांजलि राय ने 28 सितंबर से आठ अक्टूबर तक आस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित हॉकी लीग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नीलांजनी ने वहां बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बताते चलें कि बेहतर खेल के दम पर नीलांजलि का भारतीय टीम में चयन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, हाकी संघ के सचिव राजकमल, कोच सुधीर मेठे, लारे पठान, महेश यादव, शिवाय राय, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed