{"_id":"59764b5d4f1c1b814b8b45ad","slug":"51500924765-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अल्टीमेटम
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
केंद्र निर्धारण को लेकर आधारभूत सूचना न देने पर जिले के 73 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों को डीआईओएस ने अल्टीमेटम दे दिया है। 25 जुलाई तक संबंधित सूचनाएं न देने पर राजकीय, शासकीय के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जाएगा जबकि वित्तविहीन की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रत्येक वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद पूर्व से ही शुरू हो जाती है। एक साल पूर्व से निदेशालय स्कूलों के भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करने के लिए सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड कराई जाती है। करीब पखवारे भर पूर्व डीआईओएस कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर सूचनाएं मांगी गई थी लेकिन अब तक 172 स्कूलों में 99 ने ही जानकारी उपलब्ध कराई। शासकीय 10, राजकीय 29 और 34 वित्तविहीन स्कूलों ने सूचना नहीं दी। लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य 25 जुलाई तक जानकारी कार्यालय में दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई तय होगी।